हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया नमन - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया नमन

 हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया नमन

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 25 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें नमन किया। धामी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश एवं समाज को नई दिशा प्रदान की।

मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को घंटाघर के निकट एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में स्व. बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुगुणा केवल कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने पहाड़ी अंचलों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिली। उनका संपूर्ण जीवन जनकल्याण, सामाजिक समरसता और समावेशी विकास के लिए समर्पित रहा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनके आदर्श और विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं और जनहित में कार्य करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। स्व. बहुगुणा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, खजान दास, विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!