आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

शनिवार 25 अप्रैल 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – मेष राशि के जातकों को अपने सिर और नेत्रों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि पुराने दर्द फिर से उभर सकते हैं; ऐसे में चिकित्सीय सलाह लेना उचित रहेगा। इस अवधि में प्रेम और संतान के साथ निकटता बढ़ेगी और आपमें निर्णय लेने की क्षमता व प्रखरता का विकास होगा। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं, हालांकि घर में छोटे-मोटे कलह की संभावना भी है, इसलिए सूर्य देव को जल अर्पित करना आपके लिए शुभ रहेगा।
  2. वृषभ – वृषभ राशि वालों को सरकारी तंत्र और उच्च अधिकारियों से उलझने से बचना चाहिए, साथ ही पिता से वैचारिक दूरी की भी संभावना है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यावसायिक पराक्रम व सफलता में वृद्धि होगी; प्रेम और संतान की स्थिति भी बेहतर बनी रहेगी, शुभता के लिए अपने पास हरी वस्तु रखना लाभकारी होगा।
  3. मिथुन – मिथुन राशि के लिए समय अनुकूल है, जहां उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद और राजनीतिक लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यावसायिक सफलता के साथ धन का आगमन होगा और कुटुंब में वृद्धि होगी, लेकिन अपनी वाणी और निवेश पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। प्रेम और संतान के रिश्तों में कुछ दूरी आ सकती है, जिसे संतुलित करने के लिए मां काली का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।
  4. कर्क – सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम में एक नेगेटिविटी बनी रहेगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यवसाय भी उतार-चढ़ाव में रहेगा, लेकिन एक ऐसा शुभ समय है कि इतनी नेगेटिविटी के बावजूद भी आज के दिन आप पॉजिटिव रहेंगे और अच्छा महसूस करेंगे। जिस चीज़ की ज़रूरत होगी उसकी उपलब्धता भी रहेगी, एक अच्छा फेज़ कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  5. सिंह – सिंह राशि की अभी स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी। हां, हालांकि स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, सरकारी तंत्र का लाभ, पिता का साथ—ये सारी चीज़ें होने के बावजूद भी अभी दांपत्य में समस्या रहेगी। उदर रोग से परेशान रहेंगे, पैरों में चोट-चपेट लगेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, कर्ज़ की स्थिति आ सकती है, तो एक मध्यम और डिस्टर्बिंग टाइम कहा जाएगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
  6. कन्या – दांपत्य संभालिए, नौकरी-चाकरी में भी थोड़ी सी परेशानी है। बाकी आय के नए-नए स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मतलब जो ये चंद्रमा का गोचर है, ये इस दिन को बैलेंस कर देगा, लेकिन ओवरऑल अभी आपकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखें, प्रेम-संतान भी मध्यम बना हुआ है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  7. तुला – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा और एक बैलेंस्ड नेचर बना रहेगा आपका। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कानूनी लाभ मिलेगा, सरकारी तंत्र से लाभ होगा, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। शत्रु पक्ष को आप बहुत टैक्टफुली हैंडल करेंगे और एक जीत आपकी होगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  8. वृश्चिक – भाग्य साथ देगा, रोज़ी-रोज़गार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी के साथ बड़ी अच्छी स्थिति रहेगी। जो लोग प्रेम में हैं, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। एक सरसता आपमें बनी हुई है, लेकिन थोड़ा इस सरसता को बहुत ध्यान से लेकर चलिएगा। ये आपकी जो मानसिक उठा-पटक है या मानसिक जो उछल-कूद है, ये आपकी लॉयल्टी पर भी डाउट करा सकती है, तो थोड़ा ध्यान रखिए। बाकी वाहन का सुख मिलेगा, भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। शुभ समय है, शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
  9. धनु – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम बनी हुई है। व्यापार की स्थिति ठीक है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
  10. मकर – जीवनसाथी के साथ जीवन आनंदित रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अद्भुत और बहुत अच्छी है। जो लोग प्रेम में हैं या जिनके पास संतान है, उनके लिए यह समय बहुत अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय है। लेखकों, कवियों और फिल्मकारों के लिए यह बेहतरीन समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  11. कुंभ – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन काम में व्यवधान बना रह सकता है। स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।
  12. मीन – अपनी भावुकता पर काबू रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है और व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!