राज्यपाल ने लोक भवन सुरक्षाकर्मियों को प्रदान किए विशेष बैज - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल ने लोक भवन सुरक्षाकर्मियों को प्रदान किए विशेष बैज

 राज्यपाल ने लोक भवन सुरक्षाकर्मियों को प्रदान किए विशेष बैज

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 25 अप्रैल 2026

लोक भवन में तैनात सुरक्षाकर्मियों को विशिष्ट पहचान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बैज अलंकरण कार्यक्रम में उन्हें विशेष बैज प्रदान किए।

इस पहल के अंतर्गत सुरक्षाकर्मियों को ऐसे विशेष बैच दिए गए हैं, जिन्हें वे ड्यूटी के दौरान धारण करेंगे। विशिष्ट पहचान के प्रतीक के रूप में इस बैज में ऊपर ‘गवर्नर्स सिक्योरिटी’ तथा नीचे ‘उत्तराखण्ड पुलिस’ अंकित है, जो सुरक्षाकर्मियों की भूमिका, उत्तरदायित्व और गरिमा को दर्शाता है।

बैज अलंकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह पहल न केवल सुरक्षाकर्मियों को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करेगी, बल्कि उनके मनोबल को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि लोक भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि संवैधानिक गरिमा, प्रशासनिक उत्तरदायित्व और राज्य की प्रतिष्ठा का प्रतीक है, जिसकी सुरक्षा में तैनात प्रत्येक कार्मिक एक सजग और समर्पित संरक्षक की भूमिका निभाता है।

राज्यपाल ने कहा कि यह बैज मात्र एक प्रतीक चिन्ह नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सतर्कता और समर्पण जैसे मूल्यों का प्रतीक है। इसे धारण करना सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जो प्रत्येक सुरक्षाकर्मी को अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव जागरूक रहने की प्रेरणा देगा। राज्यपाल ने इस पहल को साकार रूप देने में पुलिस विभाग, प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की।

इस अवसर पर राज्यपाल सचिव रविनाथ रामन ने कहा कि राज्यपाल की प्रेरणा से ही यह अभिनव पहल प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि गृह विभाग एवं पुलिस विभाग से आवश्यक कार्यवाही के उपरांत बैज अलंकरण किए गए हैं, जो कार्मिकों को और अधिक उत्तरदायित्व से कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!