नैनीताल में जौरासी खैरना के पास खाई में गिरी बोलेरो, छह लोगों में से एक की मौत - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

नैनीताल में जौरासी खैरना के पास खाई में गिरी बोलेरो, छह लोगों में से एक की मौत

 नैनीताल में जौरासी खैरना के पास खाई में गिरी बोलेरो, छह लोगों में से एक की मौत

उत्तराखंड(नैनीताल),सोमवार 13 नवंबर 2023

नैनीताल जिले में जौरासी खैरना के पास बोलेरो के खाई में गिरने से छह लोगों में से एक की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने पांचों घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचा दिया है। पुलिस को बोलेरो के खाई में गिरने की सूचना प्रातः चार बजकर 12 मिनट पर दी गई।

इस सूचना के बाद एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने सभी रेस्क्यू किया। बोलेरो में छह लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। रेस्क्यू टीम ने बाकी पांच घायलों को करीब के अस्पताल पहुंचाया। शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान छतर सिंह पुत्र डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।घायलों में सूरज सिंह पुत्र पान सिंह निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़, जितेंद्र डसीला पुत्र राम सिंह डसीला निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़, संतोष मेहर निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़, हरीश कुमार निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। एक घायल की पहचान नहीं हो सकी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!