सैनिक कल्याण मंत्री ने गढ़वाल राइफल्स के जवानों और अग्निवीरों के साथ मनाई दीपावली - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

सैनिक कल्याण मंत्री ने गढ़वाल राइफल्स के जवानों और अग्निवीरों के साथ मनाई दीपावली

 सैनिक कल्याण मंत्री ने गढ़वाल राइफल्स के जवानों और अग्निवीरों के साथ मनाई दीपावली

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 13 नवम्बर 2023

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली पर गढ़ी कैंट में 8वीं गढ़वाल राइफल्स के जवानों और अग्निवीरों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान मंत्री ने जवानों को मिठाई खिलाकर प्रकाश पर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी हर साल दीपावली जवानों के साथ मनाते है। मंत्री बोले, सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते मेरी हमेशा कोशिश होती है कि भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाएं। मंत्री बोले, अपने सैन्य सेवा के दौरान मैंने भी दिवाली का त्योहार घर से बाहर बॉर्डर पर मनाया है।

मंत्री ने कहा कि हमारी सेना और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान सीमान्त एवं दुर्गम क्षेत्रों में देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इन सैनिकों की वजह से पूरा देश चैन की नींद सोता है। हमारे जवान अपने परिवारों से दूर रहकर देश की रक्षा के लिए जिस वीरता एवं साहस से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।

मंत्री ने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना हर देश वासी का कर्तव्य है। हमारे सुरक्षा बलों का साहस अटल है। जवानों का त्याग और समर्पण ही हमें सुरक्षित रखता है।

इस मौके पर पर कर्नल अर्श दीप सिंह, एसएम देवेन्द्र, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत, कैप्टन अनूप कुमार वर्मा, मेजर आशीष, जेसीओ और गढ़वाल राइफल्स के जवान सहित बीजेपी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी भी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!