प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को फोन कर ली टनल निर्माण हादसे की जानकारी, मदद का दिया आश्वासन - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को फोन कर ली टनल निर्माण हादसे की जानकारी, मदद का दिया आश्वासन

 प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को फोन कर ली टनल निर्माण हादसे की जानकारी, मदद का दिया आश्वासन

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 13 नवम्बर 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा के पास टनल निर्माण के समय एक हिस्सा गिरने से मलबा में फंसे श्रमिकों के राहत और बचाव की मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बातचीत कर जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया किलेपचा, हिमाचल प्रदेश से लौटते ही प्रधानमंत्री का फोन आया। प्रधानमंत्री आज उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल निर्माण के समय मलबा आने की वजह से टनल में फंसे श्रमिकों की स्थिति, राहत व बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए संचालित बचाव कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और वस्तु स्थिति से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने इस हादसे से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। भारत सरकार की ओर से केंद्रीय एजेंसियों को राहत और बचाव कार्यों में सहयोग करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!