स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन(SWM)-2026 के अंतर्गत देहरादून रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित - Shaurya Mail

Breaking News

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन(SWM)-2026 के अंतर्गत देहरादून रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

 स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन(SWM)-2026 के अंतर्गत देहरादून रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 09 अक्टूबर 2026

मुरादाबाद मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन-2026 के अंतर्गत आज मंडल के देहरादून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग से बचने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, चार प्रकार के कूड़ेदानों के उपयोग एवं कचरे के उचित पृथक्करण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यात्रियों से स्टेशन परिसर में कचरा निर्धारित कूड़ेदानों में डालने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

इस अवसर पर यात्रियों से रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के संबंध में सुझाव एवं प्रतिक्रियाएँ भी प्राप्त की गईं। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की आवश्यकताओं को समझना तथा प्राप्त सुझावों के माध्यम से यात्री सुविधाओं में सुधार कर उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक एवं सुखद बनाना है।

मुरादाबाद मंडल रेल यात्रियों से अपील करता है कि वे एकल उपयोग प्लास्टिक से बचें, कचरे का उचित पृथक्करण करें तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!