राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शहीद स्मारक पर शहीदों को किया नमन, राज्य आंदोलनकारियों को दिया प्रदेश हित में कार्य करने का भरोसा
उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 09 अक्टूबर 2026
आज राज्य सभा सांसद दिनेश आर्य द्वारा नॉमिनेशन के बाद शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को किया नमन। राज्य आंदोलनकारियों से मिलकर कहां कि शहीदों के सपनों के अनुरूप करूंगा कार्य करुगां और प्रदेश हित में विकास कार्य होगें।
प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती व सलाहकार केशव उनियाल ने दिनेश आर्य को अग्रिम बधाई देते हुये अपील की कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को हमेशा संज्ञान में रखते हुये राज्य वासियों एवं विशेषकर प्रदेश के दलित समाज में छूटे हुये लोगो के लियॆ बहुत कार्य करना बाकी हैं। इस पर उन्होंने भरोसा देते हुये कहा कि आप लोगो से मिलकर अवश्य अन्य सुझाव भी लूंगा।