उमा भारती ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात - Shaurya Mail

Breaking News

उमा भारती ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

 उमा भारती ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 14 मई 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भेंट की। मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुन्ना सिंह चौहान ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विषयों और उमेश शर्मा काऊ ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट की। प्रीतम पंवार ने भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। वहीं, सविता कपूर ने देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। इसके अलावा भूपाल राम टम्टा ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!