आज का राशिफल
बुधवार 22 अप्रैल 2026
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – शुभ समय। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी। संतान की स्थिति बहुत अच्छी। पराक्रमी बने रहेंगे। एग्रेशन रहेगा आपके पराक्रम में, लेकिन थोड़ा सा सौम्यता के साथ आगे बढ़िए। व्यवसायिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। शुभ समय कहा जाएगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
- वृषभ – कम बोलिए। अच्छा बोल रहे हैं, लेकिन कुछ गड़बड़ बोल सकते हैं, इसलिए कम बोलिए। सोच-समझकर निवेश करिए। निवेश के लिए बहुत उपयुक्त समय नहीं है। तो थोड़ा सा एनालाइज करके, एक दिन रुककर भले करिए, लेकिन थोड़ा सा एनालाइज करके। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान का साथ है। शुभ दिन है। थोड़ा सा एनालाइज करके आगे बढ़िएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- मिथुन – शुभता के प्रतीक बनेंगे। आकर्षण के केंद्र बनेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करें।
- कर्क – अत्यधिक खर्चे से परेशान रहेंगे। मानसिक दबाव बना रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
- सिंह – आशातीत सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- कन्या – शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि शनि की दृष्टि है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
- तुला – भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।
- वृश्चिक – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्यापार भी ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
- धनु – जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान पहले से बेहतर, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
- मकर – शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा, प्रेम-संतान व्यापार लेकिन बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- कुंभ – विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय। फिल्मकारों के लिए, लेखकों के लिए, कवियों के लिए, सब जो ज्ञान पर काम करते हैं, कला पे काम करते हैं, टैलेंट पे काम करते हैं, उनके लिए वंडरफुल टाइम है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
- मीन – घर में कुछ शुभ संस्कार होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा