केदारनाथ धाम में बिना अनुमति ड्रोन संचालन पर प्रतिबंधित - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

केदारनाथ धाम में बिना अनुमति ड्रोन संचालन पर प्रतिबंधित

 केदारनाथ धाम में बिना अनुमति ड्रोन संचालन पर प्रतिबंधित

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 21 अप्रैल 2026

केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बुधवार काे खोले जाने हैं। इस अवसर पर धाम क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है, श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं हेली सेवाओं के सुरक्षित व निर्बाध संचालन को ध्यान में रखते हुए धाम क्षेत्र को ड्रोन हेतु नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में बिना प्रशासन की पूर्व अनुमति के ड्रोन उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति के ड्रोन का उपयोग करता हुआ पाया जाता है, तो संबंधित ड्रोन को तत्काल जब्त किया जाएगा तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जुर्माना सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आज भी धाम क्षेत्र एवं मंदिर परिसर के समीप बिना अनुमति के उड़ाए जा रहे 2 ड्रोन को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है, जो कि नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला है।

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा बिना अनुमति ड्रोन संचालन से परहेज करें, जिससे यात्रा सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!