उत्तराखंड में योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार योग केंद्र खोलने के लिए प्रोत्साहन राशि देगी - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

उत्तराखंड में योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार योग केंद्र खोलने के लिए प्रोत्साहन राशि देगी

 उत्तराखंड में योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार योग केंद्र खोलने के लिए प्रोत्साहन राशि देगी

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 04 नवंबर 2024

उत्तराखंड में योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार योग केंद्र खोलने के लिए प्रोत्साहन राशि देगी। प्रदेश में पहली बार बन रही योग नीति में 20 लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया जा रहा है। इसके अलावा केंद्र सरकार के योग सर्टिफिकेशन बोर्ड से विभिन्न योग कोर्स करने पर फीस की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

प्रदेश सरकार ने आयुष क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए बीते वर्ष आयुष नीति को मंजूरी दी थी। अब योग नीति को धरातल पर उतारने के लिए शासन स्तर पर गहन मंथन चल रहा है। 12 से 15 दिसंबर को उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन किया जाना है।

इससे पहले योग नीति को मंजूरी मिल सकती है। आयुर्वेद विभाग की ओर से भेजे गए योग नीति का शासन स्तर पर प्रस्ताव का परीक्षण किया जा रहा है। वित्त विभाग की अनुमति के बाद नीति को कैबिनेट में रखा जाएगा।

इस नीति में योग केंद्र को बढ़ावा देने के लिए 20 लाख तक प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया जा रहा है। केंद्र सरकार के योग सर्टिफिकेशन बोर्ड की ओर से योग के अलग-अलग कोर्स कराए जाते हैं। बोर्ड से कोर्स करने पर फीस की प्रतिपूर्ति की व्यवस्था नीति में की जा रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!