केदारनाथ उपचुनाव के लिए सोमवार को अगस्त्यमुनि और सतेराखाल चोपता में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान के तहत मंडल कार्यालय का श्रीगणेश किया - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

केदारनाथ उपचुनाव के लिए सोमवार को अगस्त्यमुनि और सतेराखाल चोपता में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान के तहत मंडल कार्यालय का श्रीगणेश किया

 केदारनाथ उपचुनाव के लिए सोमवार को अगस्त्यमुनि और सतेराखाल चोपता में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान के तहत मंडल कार्यालय का श्रीगणेश किया

उत्तराखंड(केदारनाथ),सोमवार 04 नवंबर 2024

केदारनाथ उपचुनाव के लिए सोमवार को अगस्त्यमुनि और सतेराखाल चोपता में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान के तहत मंडल कार्यालय का श्रीगणेश किया गया।

सतेराखाल चोपता में मंडल कार्यालय का उद्घाटन केदारनाथ विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल द्वारा किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट एवं पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से फूल मालाओं द्वारा उनका स्वागत किया। इस दौरान आशा नौटियाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने श्री तुंगेश्वर मंदिर फलासी एवं महादेव मंदिर के सौंदर्य करण के लिए 25-25 लाख की घोषणा की। वही राजकीय पॉलिटेक्निक चोपता के पुनर्निर्माण के लिए शासनादेश जारी किया। इसके साथ-साथ मावधार चमक की सड़क सहित कई सड़को की स्वीकृति भी दिलाई। इस के बाद उन्होंने सन , दरम्वाड़ी स्यूंड आदि गांव का भ्रमण कर जन समर्थन मांगा।

अगस्त्यमुनि में नगर मंडल के कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पवार एवं प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया।
इस दौरान जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल ,पूर्व विधायक कोटद्वार शैलेन्द्र रावत ,मंडल अध्यक्ष बीना राणा, मंडल प्रवासी वाचस्पति सेमवाल , मंडल प्रभारी जोत सिंह राणा,मंडल महामंत्री पुष्कर रावत, विनय भट्ट ,मंडल प्रवासी विक्रम कंडारी, सुरेंद्र जोशी ,जिला मंत्री गंभीर सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, मंडल महामंत्री अर्जुन नेगी , विक्रम पेलडा, पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, प्रवासी जगमोहन रावत, दीपराज बंगारी,प्रहलाद गुसाई, पूर्व जयेष्ठ प्रमुख प्रबल सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल , दुर्गा करासी राखी गुसाई आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!