सड़क हादसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित तीन घायल
![सड़क हादसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित तीन घायल](https://www.shauryamail.in/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-24-at-5.02.09-PM-696x392-1.jpeg)
![](https://www.swastik-mail.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
सड़क हादसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित तीन घायल
नई टिहरी। टिहरी गढवाल जिले में देवप्रयाग के पंतगांव के पास एक स्कार्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में उत्तराखंड पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट भी घायल हुए हैं। उनके साथ ही वाहन में तीन और लोग भी सवार थे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हरिद्वार से कीर्तिनगर जाते समय स्कार्पियो वाहन का अचानक टायर फट गया। इससे वाहन सड़क पर ही पलट गया। वाहन में चार व्यक्ति सावर थे, जिन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।