रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की संख्या और सुगम-सुरक्षित यात्रा का संपन्न होना संतोषजनक : महेन्द्र भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News

रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की संख्या और सुगम-सुरक्षित यात्रा का संपन्न होना संतोषजनक : महेन्द्र भट्ट

 रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की संख्या और सुगम-सुरक्षित यात्रा का संपन्न होना संतोषजनक : महेन्द्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 19 नवम्बर 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चार धाम यात्रा के सुरक्षित सम्पन्न होने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुगम यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ यात्रियों की संख्या और शानदार मेहमान नवाजी के लिए प्रदेश की जनता का आभार है।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के मौके पर आने वाले 6 माह भी अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखने के लिए भगवान बद्री विशाल से कामना की है। चार धाम यात्रा का सुरक्षित और व्यवस्थित संपन्न होना, सभी उत्तराखंडवासियों के लिए प्रसन्नता की बात है।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार के कुशल प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि 2013 की आपदा के बाद से यात्रा मार्ग कठिन होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी दुर्घटनाओं की संख्या सामान्य से अधिक सामने आ रही थी। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने यात्रा मार्ग में विगत वर्षों में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के अनेक कार्य किए हैं। इस वर्ष हार्ट अटैक और अन्य स्वास्थ्य संबंधी घटनाओं में रिकॉर्ड कमी आई।

उन्होंने ऑल वेदर रोड़ को लेकर सवाल खड़ा करने वाले विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस वर्ष चार धाम यात्रा लगभग निर्बाध गति से पूरे यात्रा काल में संचालित हुई है। मानसून सीजन में भी बेहद कम समय के लिए यात्रा बाधित हुई, जो आगे सड़क परियोजना के पूर्ण होने के बाद शून्य हो जाएगी। इस यात्रा सीजन में तीर्थयात्रियों की संख्या ने नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। इस वर्ष की संतोषजनक यात्रा का परिणाम प्रदेश को अगले सीजन में रिकॉर्ड तोड़ तीर्थयात्रियों के रूप ने मिलने जा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि पावन चार धामों का पुण्य और यात्रा की चाकचौबंद व्यवस्था देवभूमि विश्व पर्यटन के शीर्ष पर स्थापित होगी। यह राज्य की आर्थिकी में मील का पत्थर स्थापित करने वाला साबित होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!