राजभवन परिसर में राजप्रज्ञेश्वर महादेव शिवलिंग की हुई प्राणप्रतिष्ठा - Shaurya Mail

Breaking News

राजभवन परिसर में राजप्रज्ञेश्वर महादेव शिवलिंग की हुई प्राणप्रतिष्ठा

 राजभवन परिसर में राजप्रज्ञेश्वर महादेव शिवलिंग की हुई प्राणप्रतिष्ठा

राजभवन परिसर में राजप्रज्ञेश्वर महादेव शिवलिंग की हुई प्राणप्रतिष्ठा


देहरादून,  उत्तराखंड राजभवन परिसर में मंगलवार को विधि विधान से राजप्रज्ञेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा की गई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह पत्नी सहित पूजा अनुष्ठान में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल सिंह ने कहा कि राजभवन प्रांगण में  शिवलिंग को स्थापित करने का उद्देश्य उत्तराखंड के लिए शांति, समृद्धि और विकास के लिए कामना करना है।
राज्यपाल सिंह ने बताया कि यह शिवलिंग हरिद्वार स्थित देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित प्रज्ञेश्वर शिवलिंग के साथ मिले 9 शिवलिंग में से एक है। उन्होंने बताया कि नर्मदा नदी में प्रज्ञेश्वर महादेव के साथ  9 अन्य शिवलिंग एक साथ मिले थे जिन्हें पहले देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में रखा गया था। जिसमें से एक शिवलिंग अमेरिका के क़ैलीफ़ॉर्निया और एक ह्यूस्टन में स्थापित किया जा चुका है।
जबकि तीसरे शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा राजभवन में की गई है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी विशेषता समरसता है। यहां हर धर्म , सभ्यता और संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं आचार्यों ने वैदिक विधि विधान से शिव प्राण प्रतिष्ठा, पूजन अर्चन सम्पन्न कराया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!