मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत से उपचुनाव लड़ना लगभग तय।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत से उपचुनाव लड़ना लगभग तय।
(कैलाश गहतोड़ी ने सीट छोड़ने की औपचारिक तौर पर पेशकश की)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत से उपचुनाव लड़ना लगभग तय। देहरादून पहुंचकर कैलाश गहतोड़ी ने चंपावत ज़िले के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। जिसके बाद आधिकारिक तौर पर एक प्रस्ताव बनाकर पार्टी मुख्यालय में सौंपा गया है।
कैलाश गहतोड़ी ने सीट छोड़ने की पेशकश औपचारिक तौर पर की है। अब प्रक्रिया के मुताबिक कैलाश गहतोड़ी पहले विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा देंगे।तब धामी के चंपावत से उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ होगा।अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट पर चुनाव लडेंगे यह तस्वीर भी साफ हो गई है,अब देखना यह होगा कि उप चुनाव की अधिसूचना कब जारी होती है।