Breaking News

राफेल, जगुआर, मिग-29, सुखोई… 75 विमानों ने हवा में दिखाए हैरतअंगेज करतब

 राफेल, जगुआर, मिग-29, सुखोई… 75 विमानों ने हवा में दिखाए हैरतअंगेज करतब

राफेल, जगुआर, मिग-29, सुखोई… 75 विमानों ने हवा में दिखाए हैरतअंगेज करतब

नई दिल्ली।  गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर दुनिया ने भारत की ताकत देखी। भारतीय सेना के जवानों ने परेड में अपनी ताकत का एहसास कराया। वहीं, वायुसेना के विमानों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। जिसने भी ये नजारा देखा उसने दांतों तले उंगलियां दबा दी।
गणतंत्र दिवस के मौके पर 75 विमानों ने फ्लाइ पास्ट किया। राफेल, जगुआर, मिग-29, सुखोई, सारंग, अपाचे जैसे 75 विमानों ने हवा में हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। विमानों ने आसमान में रुद्र, बाज, अमृत, विनाश के अलावा कई संरचनाओं का प्रदर्शन किया।यही नहीं, पहली बार विमान के कॉकपिट से शानदार तस्वीरें भी ली गईं। कॉकपिट से विमानों के करतब के वीडियो भी बनाए गए। इनको लाइव स्ट्रीम किया गया। आसमान में करतब करते भारतीय सेना के विमान अलग ही एहसास का अनुभव करा रहे थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!