पंजाब के नए  मुख्यमंत्री होंगे चरणजीत सिंह चन्नी  - Shaurya Mail

Breaking News
महानगर देहरादून में आज युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल प्रचार हेतु बाइक रैली का आयोजन कियाभाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने सहसपुर विधानसभा के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर एवं कैंट विधानसभा विधायक श्रीमती सविता कपूर जी के नेतृत्व में अनेक जगह पर जनसभाएं जनसंपर्क कियाधामी बोले- भाजपा का संकल्प पत्र विकास की गारंटीडीएम ने सड़क सुधारीकरण कार्य को तेजी से संपादित करने के दिए कड़े निर्देशदेश का अग्रणी आई हॉस्पिटल चेन, ए एस जी आई हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड (ए एस जी आई केयर, देहरादून) का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया

पंजाब के नए  मुख्यमंत्री होंगे चरणजीत सिंह चन्नी 

 पंजाब के नए  मुख्यमंत्री होंगे चरणजीत सिंह चन्नी 

पंजाब के नए  मुख्यमंत्री होंगे चरणजीत सिंह चन्नी 

पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे चरणजीत सिंह चन्नी। चन्नी चमकौर साहिब के विधायक है। कैप्टन सरकार में मंत्री थे। चन्नी पंजाब के पहले दलित युवा सीएम होंगे। चरणजीत सिंह चन्नी कल 20 सितंबर को 11 बजे शपथ लेंगें। चरणजीत सिंह चन्नी राजभवन पहुंचे साथ में है हरीश रावत और नवजोत सिंह सिद्धू। चरणसिंह चन्नी ने सरकार बनाने का दावा किया। दो दिन के मंथन और बैठकों के बाद चरणजीत सिंह चन्नी का नाम फाइनल कर दिया गया। अब चरणजीत पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राहुल गांधी, हरीश रावत और सुखजिंदर रंधावा ने भी चन्नी को बधाई दी।
चरणजीत सिंह चन्नी गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते है। पूर्व में भी चन्नी कई विवादों में रह चुके है। चन्नी मी टू मामले में भी विवादों में रहे। काफी समय तक कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बागी सुर अपनाए। चन्नी लगातार तीन बार से विधायक है। चरणजीत सिंह चन्‍नी 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। दलित नेता को सीएम बनाकर कांग्रेस ने बड़ी आबादी को साधने का काम किया है। उन्हें कमान देकर कांग्रेस हिंदू, दलित और सिखों को एक साथ साधने का प्रयास करेगी।

 

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post