प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी
नयी दिल्ली, पांच फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के संस्थापक तमांग रविवार को 55 वर्ष के हो गए।