प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी बधाई

 प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी बधाई

नई दिल्ली, बुधवार 24 जनवरी 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। यह बधाई संदेश प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं देते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि बीते सात वर्षों में प्रदेश ने प्रगति की एक नई गाथा लिखी है, जिसमें राज्य सरकार के साथ जनता-जनार्दन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!