गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं - Shaurya Mail

Breaking News

गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

 गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,बुधवार 24 जनवरी 2024

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।

अमित शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश के बहनों-भाइयों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास की भूमि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के विराजमान होने से प्रदेश सहित समूचे देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रभु श्रीराम से प्रदेश के चहुंमुखी विकास और प्रदेशवासियों की उन्नति की कामना करते हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!