चाकू लेकर गलियों में दौड़ता रहा नशेड़ी, लोगों की सांसें अटकीं
Image processed by CodeCarvings Piczard ### FREE Community Edition ### on 2017-07-28 15:01:07Z | http://piczard.com | http://codecarvings.com
चाकू लेकर गलियों में दौड़ता रहा नशेड़ी, लोगों की सांसें अटकीं
श्रीनगर, नशे की लत बहुत बुरी चीज है। यह खुद को तो नुकसान पहुंचाती ही है। साथ ही परिवार और करीबियों को भी बहुत परेशान करती है। इसका ताजा उदाहरण श्रीनगर गढ़वाल में देखने को मिला है। जहां नशे का आदी एक युवक शहर भर में धारदार चाकू लिये घूमता रहा। नशे की हालत में युवक हाथ में चाकू लेकर कभी बाजार तो कभी लोगों की घरों की छतों से कूदता-फांदता रहा। नशे के आदी इस युवक की इन हरकतों को देख घंटों लोग सहमे रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंच पुलिस ने किसी तरह में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके बड़ी मुश्किल से युवक को हिरासत लिया। बताया जा रहा है कि नशे का आदी यह युवक श्रीकोट का रहने वाला है। वो बीती देर रात अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर श्रीनगर की सड़कों पर दौड़ता रहा। जितनी देर ये युवक हाथों मे चाकू लेकर घूमता रहा, उतनी देर लोगों की जान सांसत में फंसी रही। श्रीनगर कोतवाल हरिओम चौहान ने बताया युवक नशे का आदी है। लोगों की शिकायत पर युवक को पकड़ कर कोतवाली लाया गया। जहां युवक के परिजनों को बुलाकर चेतावनी देते हुए उसे उनके हवाले कर दिया गया।