अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे लोगों की बाइक फिसली, एक की मौत - Shaurya Mail

Breaking News

अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे लोगों की बाइक फिसली, एक की मौत

अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे लोगों की बाइक फिसली, एक की मौत

रुड़की,  नगला इमरती गांव के पास शनिवार को बाइक सवार चाचा-भतीजे सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल रुड़की लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने भतीजे को तो मृत घोषित कर दिया। वहीं चाचा का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर जिले के गोपाली गांव के रहने वाले जनेश्वर के परिवार में किसी की मौत हुई थी, उसकी अस्थियां गंगा में विसर्जित करने के लिए जनेश्वर अपने भतीजे पंकज के साथ हरिद्वार आए थे। हरिद्वार में अस्थियां प्रवाहित करने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौटे रहे थे, तभी बीच रास्ते में रूड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में नगला इमरती गांव के पास बाइक बीच सड़क में फिसल गई.इस हादसे में दोनों को गंभीर रूप से चोटें आईं। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर दोनों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 20 साल के पंकज को मृत घोषित कर दिया और चाचा की गंभीर स्थिति को देखते हुए हॉस्पिटल में ही भर्ती कर लिया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!