तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर, युवक की मौत - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर, युवक की मौत

 तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर, युवक की मौत

उत्तराखंड(ऋषिकेश),मंगलवार 12 नवंबर 2024

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर नटराज चौक के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार सोमवार की देर रात ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर रामा पैलेस पिक्चर हॉल के पास से तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक इंद्रमणि बडोनी चौक की ओर जा रहे थे। नटराज चौक के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हुंडई कार चालक अपनी कार बैक कर रहा था, जो अचानक बाइक से टकरा गई और दूसरी ओर जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के चिथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में चोटिल दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और दूसरे युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मृतक की पहचान राइडर यश प्रजापति (22) पुत्र अनिल प्रजापति निवासी गुमानी वाला के रूप में हुई है। मृतक की बाइक पर इंस्टाग्राम की यूके 14 राइडिंग हब की आईडी प्रिंट है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!