छह विद्यार्थियाें की मौत पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दु:ख - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

छह विद्यार्थियाें की मौत पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दु:ख

 छह विद्यार्थियाें की मौत पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दु:ख

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 12 नवंबर 2024

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए ट्रक-कार हादसे में छह विद्यार्थियाें की माैत पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दु:ख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देहरादून में सोमवार देर रात सड़क हादसे में छह युवाओं के निधन का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इन मृतकाें में चार छात्र और दाे छात्राएं थीं।

कैंट थाना क्षेत्रांतर्गत हुई सड़क दुर्घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। एसएसपी ने सिनर्जी हास्पिटल में जाकर वहां उपचाराधीन दुर्घटना में घायल युवक के स्वास्थ्य के संबंध में परिजनों तथा चिकित्सकों से वार्ता की। तत्पश्चात एसएसपी ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंच दुर्घटना में मृत युवाओं के परिजनों से भी मुलाकात की। हादसे की वजह प्रथम दृष्टया ओवरस्पीडिंग प्रतीत हो रहा है। ऐसे में दून पुलिस ने सभी युवाओं से अपील की है कि जोश में वाहन को तेज गति से ना चलाएं। आपका जीवन आपके परिजनों के साथ देश के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!