पीएमएजे (शहरी) 2.0 के तहत पांच लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

पीएमएजे (शहरी) 2.0 के तहत पांच लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी

 पीएमएजे (शहरी) 2.0 के तहत पांच लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 27 मार्च 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत लाभार्थी आधारित आवास निर्माण घटक के तहत नगर निगम ने पांच लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में बीस हजार प्रति लाभार्थी, कुल एक लाख अनुदान सहयोग राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से जारी की।

यह राशि महापौर सौरभ थपलियाल ने लाभार्थियों को प्रदान की गई। योजना के अंतर्गत अब तक 88 में से 87 लाभार्थियों को स्पर्श पोर्टल के माध्यम से सहायता राशि नगर निगम देहरादून ने वितरित की है। केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए कुल 88 लाभार्थियों के लिए प्रति लाभार्थी 2 लाख 75 हजार की दर से कुल 2 करोड़ 2 लाख की अनुदान राशि स्वीकृत की है, जिससे पक्का आवास निर्माण सुनिश्चित किया जा सके। इस योजना के अंतर्गत अब तक 88 लाख की अनुदान राशि नगर निगम को प्राप्त हो चुकी है। कार्यक्रम में नगर आयुक्त नमामी बंसल, सामाजिक विकास विशेषज्ञ रमेश सिंह चौहान, योजना सहायक रविन्द्र कुमार एवं लाभार्थियों के परिजन उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!