राज्यपाल का पिथौरागढ़ दौरा, योजनाओं की समीक्षा व स्टालों का किया निरीक्षण - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

राज्यपाल का पिथौरागढ़ दौरा, योजनाओं की समीक्षा व स्टालों का किया निरीक्षण

 राज्यपाल का पिथौरागढ़ दौरा, योजनाओं की समीक्षा व स्टालों का किया निरीक्षण

उत्तराखंड(पिथौरागढ़),शुक्रवार 27 मार्च 2026

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह (से. नि.) शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने योजनाओं की समीक्षा और स्टालों का निरीक्षण किया।

नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत पुलिस विभाग की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। राज्यपाल ने हवाई अड्डा परिसर में ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, जिला उद्योग केंद्र और “हाउस ऑफ हिमालयाज सहित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों, स्वरोजगार गतिविधियों एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

राज्यपाल ने उत्पादों की पैकेजिंग की सराहना करते हुए महिलाओं की आय में हो रही वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों व समूहों को इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने डिजिटल माध्यमों के अधिक उपयोग के माध्यम से उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

इस दौरान राज्यपाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उपस्थित बच्चों से संवाद कर उनकी आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए लगन एवं परिश्रम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात राज्यपाल ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता के लिए योजनाओं का पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं उपजिलाधिकारी जीतेन्द्र वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!