वन विभाग की योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : सुबोध उनियाल - Shaurya Mail

Breaking News

वन विभाग की योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : सुबोध उनियाल

 वन विभाग की योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : सुबोध उनियाल

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 11 जुलाई 2026

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को वन विभाग की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध वन संपदा का संरक्षण और संवर्धन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शुक्रवार को राज्य वन मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में वन संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, जैव विविधता संरक्षण, वनीकरण, वनाग्नि प्रबंधन और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

उनियाल ने अधिकारियों से कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई, आधुनिक तकनीक के उपयोग और स्थानीय समुदायों की सहभागिता बढ़ाई जाए। उन्होंने वनीकरण और प्राकृतिक पुनर्वनीकरण के कार्यों में तेजी लाने और वनाग्नि की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता का संवर्धन केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। राज्य सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और हरित उत्तराखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति से मंत्री को अवगत कराया और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!