भारी बारिश के बीच उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का प्रादेशिक सम्मेलन शुरू, लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण का सरकार ने दिया भरोसा - Shaurya Mail

Breaking News

भारी बारिश के बीच उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का प्रादेशिक सम्मेलन शुरू, लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण का सरकार ने दिया भरोसा

 भारी बारिश के बीच उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का प्रादेशिक सम्मेलन शुरू, लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण का सरकार ने दिया भरोसा

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 30 अगस्त 2026

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रादेशिक सम्मेलन की प्रातः 11-बजे शहीदों को पुष्प चढ़ाकर शुरुआत हुई। सुबह मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी की और से प्रदेश कमेटी की मीटिंग की व्यस्तता के चलते सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के हाथों क्षमा मांगते हुये अपना सन्देश पत्र भिजवाया। भारी बारिश के बावजूद खचाखच भरें सभागार में कैबिनेट मन्त्री खजान दास एवं विधायक धर्मपुर विनोद चमोली व राज्य मन्त्री अशोक वर्मा के साथ आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह और परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल व उपाध्यक्ष सरोज कोठारी एवं आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राज्य आंदोलनकारी मंच की और ऋषिकेश से आंदोलनकारी लक्ष्मी बुडाकोटी द्वारा मांगल गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया गया पहला सत्र में राज्य आंदोलनकारियों के विषयों पर गहन चर्चा हुई जां जिसमें राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लम्बित मामले और क्षैतिज आरक्षण में भेदभाव व राज्य आंदोलनकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन से वंचित और एक समान सम्मान जनक पेंशन की मांग व वर्ष 2011/12 में परीक्षा उत्तीर्ण किये आंदोलनकारियों की नियुक्ति की मांग आदि को लेकर प्रदेश से आयें आंदोलनकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुये अपनी बात रखी और सरकार से शीघ्र निस्तारण की बात की।

पूरे पैनल द्वारा सभी राज्य आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया गया कि जल्द मुख्यमन्त्री के बैठकर एक बिन्दु पर वार्ता होंगीं और सभी का निस्तारण कर शासनादेश जारी होगा।

जबकि दूसरे सत्र में राज्य के शहीदों के सपनों के अनुरूप कहां हैं प्रदेश के विषय को लेकरविकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान के साथ मेयर सौरव थपलियाल व भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के समर भण्डारी व पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत के साथ प्रेम बहूखण्डी व परिवर्तन पार्टी के प्रभात ध्यानी रहें।

जगमोहन सिंह नेगी, केशव उनियाल जयदीप सकलानी,राम लाल खंडूरी,पृथ्वी सिंह नेगी,भानु रावत, सुरेश नेगी,संजय पुंडीर,धर्मपाल सिंह रावत,ध्यानपाल बिष्ठ, उमादत्त जुगरान,सुलोचना भट्ट, पुष्पलाता सिलमाना, द्वारिकाबिष्ट, अरुणा थपलियाल,विजय लक्ष्मी गुसांईं,सुरेन्द्र अग्रवाल,समर भण्डारी, प्रभात ध्यानी, मुन्ना सिंह चौहान, सौरभ थपलियाल विजेंद्र सेमवाल, राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, राकेश कुमार भट्ट ,मोहम्मद शाहिद, रघुवीर सिंह तोमर,राजेश पांथरी,सुदेश सिंह,सुशील चमोली,मनोज नौटियाल, मोहन थापा,मनोज जायड़ा,ओम प्रकास सत्ती आदि मुख्यतः रहें।

 

 

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!