छोटे समाचार पत्रों की बड़ी जीत, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में गूंजेगी क्षेत्रीय पत्रकारों की आवाज - Shaurya Mail

Breaking News

छोटे समाचार पत्रों की बड़ी जीत, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में गूंजेगी क्षेत्रीय पत्रकारों की आवाज

 छोटे समाचार पत्रों की बड़ी जीत, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में गूंजेगी क्षेत्रीय पत्रकारों की आवाज

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 08 अक्टूबर 2026

छोटे एवं मझोले समाचार पत्रों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन के दिवंगत संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. श्री अखिलेश चन्द्र शुक्ल जी ने 30 वर्षों की कड़ी तपस्या, अथक मेहनत और विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए छोटे समाचार पत्रों की आवाज को बुलंद करने का जो सपना देखा था, वह आज साकार हो गया है।

भारतीय प्रेस जगत के इतिहास में पहली बार एसोसिएशन के एक साथ 3 सदस्यों का प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के सदस्य के रूप में चयन होना, स्व. शुक्ल जी की दूरदर्शी सोच और संघर्ष को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह सिर्फ चयन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय पत्रकारिता की बड़ी जीत है।

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों में एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विनोद वाजपेयी जी, सुश्री अपर्णा शुक्ला जी, श्री राज परवाना / नरेंद्र सिंह जी शामिल हैं। इन सभी सदस्यों के चयन पर समाचार पत्र जगत में हर्ष की लहर है। एसोसिएशन से जुड़े सभी पत्रकारों और संपादकों ने इसे छोटे समाचार पत्रों की बड़ी जीत बताया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिवंगत आत्मा स्व. श्री अखिलेश चन्द्र शुक्ल जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदस्यों ने भावुक होते हुए कहा कि स्व. शुक्ल जी ने जिस पौधे को अपने खून-पसीने से सींचा, आज वह वटवृक्ष बनकर पूरे देश के लाखों छोटे समाचार पत्रों को संरक्षण दे रहा है।

*उत्तराखंड इकाई ने दी बधाई, बैठक में जताई खुशी*

इस ऐतिहासिक क्षण पर अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन की उत्तराखंड इकाई की ओर से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने सभी नव नियुक्त पीसीआई सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह चयन उत्तराखंड सहित पूरे देश के क्षेत्रीय पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाने वाला है। अब छोटे समाचार पत्रों की समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से रखा जा सकेगा।

बैठक का कुशल संचालन प्रदेश महामंत्री राज कमल गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को जीवित रखना और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना स्व. शुक्ल जी के ही बस की बात थी। आज उनका सपना पूरा हुआ है।

इस दौरान कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा, जतिन शर्मा, देवेंद्र जौहरी, रविन्द्र सिंह, श्रवण अरोड़ा, दिगम्बर उपाध्याय, सूर्यकांत बेलवाल, मनोज सिंहा, गिरधर गोपाल लुथरा, अंचल पंत, दीपक कुकरेजा, अभिषेक, शैलेन्द्र सिंह, विकास तिवारी, संजय संतोषी, सचिन पालीवाल सहित अनेक सदस्यों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी और स्व. विश्वात्मा श्री शुक्ल जी को नमन किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!