मंत्री से वार्ता के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों का धरना खत्म - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री से वार्ता के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों का धरना खत्म

 मंत्री से वार्ता के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों का धरना खत्म

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 07 अप्रैल 2026

सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक में पीआरडी स्वयंसेवकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त करने पर सहमति बन गई। विभागीय मंत्री रेखा आर्या के आश्वासन के बाद स्वयंसेवकों ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया।

बैठक में स्वयंसेवकों ने वर्षभर रोजगार सुनिश्चित करने और होमगार्ड के समान मानदेय और महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों मांगों के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। मंत्री ने बताया कि खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दिए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को इस प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में इसी वर्ष से कक्षाएं प्रारंभ करने, 142 पदों के सृजन और भूमि संबंधी लंबित मामलों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, राजेश मंमगाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!