महापौर का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सख्त निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

महापौर का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सख्त निर्देश

 महापौर का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सख्त निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 07 अप्रैल 2026

महापौर सौरभ थपलियाल ने मंगलवार को वार्ड 56 का औचक निरीक्षण कर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता की स्थिति का अवलोकन किया गया और मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की गई।

महापौर ने सैनिटरी इंस्पेक्टर एवं सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें।

निरीक्षण के दौरान नालियों की सफाई, कूड़ा उठान की नियमितता और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी रखने और आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को कहा गया।

महापौर ने कहा कि देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लक्ष्य के तहत निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!