राज्यपाल से आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

राज्यपाल से आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात

 राज्यपाल से आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 07 अप्रैल 2026

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से साेमवार काे लोक भवन में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि कार्य में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा को हमेशा प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उन्हें संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।

राज्यपाल ने अधिकारियों को उत्तराखण्ड की भौगोलिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विशेषताओं को समझने तथा स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं को लागू करने का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार के उपयोग से योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारी अंशुल भट्ट, हर्षिता सिंह एवं स्नेहिल कुंवर सिंह उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!