बलिदानी मेजर राजेश अधिकारी के नाम से जाना जायेगा कुमाऊं विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

बलिदानी मेजर राजेश अधिकारी के नाम से जाना जायेगा कुमाऊं विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय

 बलिदानी मेजर राजेश अधिकारी के नाम से जाना जायेगा कुमाऊं विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय

उत्तराखंड(नैनीताल),शनिवार 25 नवंबर 2023

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के केंद्रीय पुस्तकालय का नाम महावीर चक्र विजेता बलिदानी मेजर राजेश अधिकारी के नाम से जाना जाएगा। शुक्रवार को उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन देहरादून से इसका वर्चुअली शुभारंभ किया।

अपने वर्चुअल संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कुमाऊं विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई करने वाले मेजर राजेश अधिकारी के नाम पर केंद्रीय पुस्तकालय का नाम रखे जाने के ऐतिहासिक पलों के हम सभी साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हम सभी शहीद मेजर राजेश अधिकारी के देश प्रेम से ओत-प्रोत जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता व अखंडता को कायम रखने में अपना अधिकाधिक योगदान देंगे।

राज्यपाल ने मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले बलिदानी मेजर राजेश अधिकारी के बलिदान को चिर स्थाई बनाए रखने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम और इस पुनीत सोच के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति और पूरे विश्वविद्यालय परिवार को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि मेजर राजेश अधिकारी ने अपनी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से की थी।

राज्यपाल ने कहा कि कारगिल युद्ध में ऑपरेशन विजय के दौरान उत्तराखंड के 75 जांबाजों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। इनमें शामिल नैनीताल के मेजर राजेश अधिकारी की वीरता की कहानी सुनकर सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। राजेश अधिकारी ने जहां खुद गोली से छलनी होकर भी दुश्मनों के बंकर तबाह कर दिए थे, वहीं अदम्य साहस से प्वाइंट 4590 पर कब्जा कर बलिदान दिया। मेजर राजेश अधिकारी को असाधारण वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया जो पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि आज के दिन हम देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले अपने जांबाज सैनिकों के बलिदान को कभी न भूलने की प्रतिज्ञा करें। कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सभी अमर बलिदानियों के साथ-साथ बलिदानी मेजर राजेश अधिकारी को पुनः नमन करते हुए वह विश्वास व्यक्त करते हैं कि देश के शहीद वीर जवानों का शौर्य और अदम्य साहस सभी युवाओं को अपने राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता रहेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!