PM की विदेश यात्रा को लेकर राहुल ने उठाए सवाल - Shaurya Mail

Breaking News

PM की विदेश यात्रा को लेकर राहुल ने उठाए सवाल

 PM की विदेश यात्रा को लेकर राहुल ने उठाए सवाल

संसद के बजट सत्र के 6वें दिन लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, गरीबी और अडानी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने पीएम मोदी की विदेश यात्रा को लेकर सवाल उठाए और पूछा कि मोदी-अडानी कितनी बार साथ साथ विदेश दौरे पर गए। लोकसभा में सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया जाते हैं और जादू से एसबीआई एक बिलियन डॉलर का लोन अडानी को देता है। प्रधानमंत्री फिर बांग्लादेश गए और 1500 मेगावाट बिजली का ठेका अडानी को चला जाता है। एलआईसी का पैसा अडानी की कंपनी में क्यों डाला गया?

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि 2014 में दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी 609 नंबर पर थे, पता नहीं जादू हुआ और यह दूसरे नंबर पर आ गए।लोगों ने पूछा आखिर यह सफलता कैसे हुई?और इनका भारत के PM के साथ क्या रिश्ता है?मैं बताता हूं कि यह रिश्ता काफी साल पहले शुरु हुआ जब नरेंद्र मोदी सीएम थे। हालांकि राहुल को लोकसभा में फोटो दिखाने से मना किया गया। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई उसमें लिखा था अडानी की भारत के बाहर शेल कंपनी है, सवाल है कि शेल कंपनी किसकी है?हजारों करोड़ रुपया शेल कंपनी भारत में भेज रही है यह किसका पैसा है? क्या यह काम अडानी फ्री में कर रहा है?

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!