युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने मुख्यमंत्री से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने मुख्यमंत्री से की भेंट

 युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 04 नवंबर 2024

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप विजेता व युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कैम्प कार्यालय में भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दीपाली को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर दीपाली के पिता रणजीत सिंह थापा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य एवं सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी मौजूद थे। दीपाली थापा के पिता रंजीत थापा वन विभाग उत्तराखंड के तराई केंद्रीय वन प्रभाग में वन दरोगा के पद पर कार्यरत हैं।

उल्लेखनीय है कि नैनीताल की दीपाली सितंबर माह में संयुक्त रात अमीरात के अबू धाबी में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उन्होंने 33 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!