Breaking News

कल सांय बीरौंखाल में बहुत दर्दनाक सडक दुर्घटना हो गई थी 25 लोगों ने अपनी जान गवां दी और 21 लोग अभी भी घायल हैं

 कल सांय बीरौंखाल में बहुत दर्दनाक सडक दुर्घटना हो गई थी 25 लोगों ने अपनी जान गवां दी और 21 लोग अभी भी घायल हैं

देहरादून|कल सांय बीरौंखाल में बहुत दर्दनाक सडक दुर्घटना हो गई थी 25 लोगों ने अपनी जान गवां दी और 21 लोग अभी भी घायल हैं| मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू में तेजी से कार्य करने एवं घायलों को हर सम्भव मदद देने के निर्देश दिए थे|इसी क्रम में वे दुर्घटना स्थल पर खुद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ निशंक सहित राहत कार्यौं का जायजा लेने निकल पड़े हैं|

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक बीरोंखाल में हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का हालचाल जानने पहुंच रहे हैं। कुछ देर पहले दोनों देहरादून से रवाना हो गए। सबसे पहले दोनों बीरोंखाल स्थित घटनास्थल पर जाएंगे और वहां बचाव व राहत कार्यों का जायजा लेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत भी करेंगे। उसके बाद घायलों का हाल-चाल जानने के लिए कोटद्वार रवाना होंगे। मुख्यमंत्री धामी और हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों को हर संभव मदद देगी। जिन परिवारों ने दुर्घटना में अपनों को खोया है, सरकार हर वक्त उनके साथ खड़ी रहेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक बीरोंखाल में हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का हालचाल जानने के बाद उत्तरकाशी भी जाएंगे। वहां पर वह द्रौपदी का डंडा-2 पर्वत चोटी के हिमस्खलन की चपेट में आए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के दल के बचाव एवं राहत कार्यो का जायजा लेंगे। इस दौरान अधिकारियों से बातचीत कर बचाव और राहत अभियान की समीक्षा भी करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!