यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष व करन माहरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त - Shaurya Mail

Breaking News

यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष व करन माहरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

 यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष व करन माहरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष व करन माहरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के लिए एक लंबे मंथन के बाद आखिरकार नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामों का चयन कर लिया गया है। पूर्व विधायक करण माहरा को उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष और यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। खटीमा सीट से विधायक भुवन चंद्र कापड़ी को कांग्रेस विधायक दल का उपनेता नियुक्त किया गया है। रविवार शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।

49 वर्षीय करण माहरा अल्मोड़ा जिले के रानीखेत सीट से पूर्व विधायक रहे हैं। जबकि यशपाल आर्य उधमसिंहनगर की बाजपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
इस बार कुमाऊं को कांग्रेस ने खासा प्राथमिकता दी है। अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष भी कुमाऊं से ही बनाए गये हैं। कांग्रेस ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के चयन में अप्रत्याशित फैसला किया है। दरअसल पार्टी ने इन तीनों ही पदों पर कुमाऊं के नेताओं को तरजीह दी है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान कुमाऊं से करण मेहरा को दी है तो नेता प्रतिपक्ष की कमान भी कुमाऊं से ही यशपाल आर्य को दी गई है। सीएम धामी को विधानसभा चुनाव में हराने वाले भुवन कापड़ी को ईनाम मिला है। कांग्रेस ने भुवन कापड़ी को सदन में विपक्ष उपनेता की जिम्मेदारी दी है। राज्य गठन के बाद से लगातार सत्ता और प्रमुख पदों पर रहे यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष की अहम जिम्मेदारी पाए हैं। वर्ष 2007-12 में आर्य विस अध्यक्ष, उसके बाद लगातार दस साल तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, वर्ष 2012-17 की कांग्रेस सरकार में काबीना मंत्री, वर्ष 2017- 22 की भाजपा सरकार में काबीना मंत्री रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष का पद कैबिनेट मंत्री स्तर का पद है। हाईकमान के फैसले से पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समर्थकों को गहरा झटका लगा है। माना जा रहा था कि हाईकमान प्रीतम को ही दोबारा नेता प्रतिपक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपेंगा। हाईकमान स्तर पर अच्छे ताल्लुकात की वजह से प्रीतम को नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था। नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहाना है कि जनहित और राज्यहित मुद्दों पर सदैव संघर्ष और पार्टी की नीति-रीति को जनजन तक ले जाना मेरी सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगा। हाईकमान ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है, इसके लिए आभार। मैं हाईकमान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!