मातृशक्ति संवाद में महिलाओं ने योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किए - Shaurya Mail

Breaking News

मातृशक्ति संवाद में महिलाओं ने योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किए

 मातृशक्ति संवाद में महिलाओं ने योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किए

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 19 सितंबर 2026

मुख्य सेवक सदन में शनिवार को आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कुछ महिलाओं ने गीतों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया।

संवाद के दौरान एक महिला ने प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की इच्छा जताते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष गीत प्रस्तुत किया। ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत के माध्यम से उन्होंने महिलाओं को बिना ब्याज ऋण, लखपति दीदी योजना और महिला स्वयं सहायता समूहों सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।

महिला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल रहे हैं। गीत के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति अपना स्नेह और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रस्तुत गीतों में महिलाओं की बदलती भूमिका और आत्मनिर्भरता की भावना भी अभिव्यक्त हुई। महिलाओं ने खुद को केवल सरकारी योजनाओं की लाभार्थी के बजाय आत्मनिर्भर और विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार के रूप में आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!