विनहिल ग्लोबल स्कूल एवं दून ब्लॉसम स्कूल ने जीते अपने अपने मैच - Shaurya Mail

Breaking News

विनहिल ग्लोबल स्कूल एवं दून ब्लॉसम स्कूल ने जीते अपने अपने मैच

 विनहिल ग्लोबल स्कूल एवं दून ब्लॉसम स्कूल ने जीते अपने अपने मैच

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 03 अक्टूबर 2026

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही 15वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट में विनहिल ग्लोबल स्कूल एवं दून ब्लॉसम स्कूल ने अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत पहला मैच विनहिल ग्लोबल स्कूल और दून प्रेसीडेंसी स्कूल के बीच खेला गया। विन्हिल स्कूल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया।

मैच की पहली पारी में, दून प्रेसीडेंसी स्कूल ने दो विकेट खोकर 30 रन बनाए। विन्हिल ग्लोबल स्कूल ने एक विकेट खोकर 46 रन बनाए। दूसरी पारी में, दून प्रेसीडेंसी स्कूल ने चार विकेट खोकर 33 रन बनाए। विन्हिल ग्लोबल स्कूल ने चार विकेट खोकर 18 रन से मैच जीत लिया।

एक अन्य मैच द हेरिटेज स्कूल टीम ए और दून ब्लॉसम्स स्कूल के बीच खेला जाना था। द हेरिटेज स्कूल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया।

मैच पहली पारी में दून ब्लॉसम स्कूल ने तीन विकेट खोकर 31 रन बनाए। जवाब में द हैरिटेज स्कूल ने चार विकेट खोकर 31 रन बनाए। दूसरी पारी में दून ब्लॉसम स्कूल ने चार विकेट खोकर 23 रन बनाए। जवाब में द हेरिटेज स्कूल ने चार विकेट खोकर 14 रन ही बनाए। मैच दून ब्लॉसम स्कूल ने नौ रन से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!