Breaking News

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन किन चीजों का दान करना होता है शुभ? जानिए

बुधवार 10 मार्च 2024

चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो चुका है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इन पूरे नौ दिनों में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना करें। वहीं चैत्र नवनरात्रि के दूसरे दिन मां के स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। जो लोग नौ दिनों का व्रत रखते हैं। वह अष्टमी या नवमी के दिन इसका पारण कर सकते हैं। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

वस्त्र दान

नवरात्रि के दूसरे दिन वस्त्र का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन खासकर कन्याओं को वस्त्र भेंट करें। इससे माता रानी की कृपा बनी रहती है और व्यक्ति के सभी दुख दूर हो सकते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को सभी काम में सफलता मिल सकती है।

चावल का दान

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन चावल का दान करना बेहद शुभ फलदायी साबित हो सकता है। ऐसी मान्यता है कि चावल का दान करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है और व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

लाल चूड़ियों का दान

नवरात्रि के दूसरे दिन लाल चूड़ियों को दान करना अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कन्या को लाल चूड़ियों का दान करने से मां ब्रह्मचारिणी की कृपा बनी रहती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

पुस्तक दान

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन पुस्तक का दान छात्र को दान करें। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है और सभी काम बनने लग जाते हैं।

इलाइची का दान

नवरात्रि के दूसरे दिन इलाइची का दान करें। ऐसा करने से छात्रों को सफलता मिल सकती है और व्यापार में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। इसे अलावा अगर किसी व्यक्ति के काम में कोई रुकावट आ रही है, तो उससे छुटकारा मिल सकता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!