उत्तराखंड में बदला मौसम, बारिश बर्फबारी से बढ़ी ठंड - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

उत्तराखंड में बदला मौसम, बारिश बर्फबारी से बढ़ी ठंड

 उत्तराखंड में बदला मौसम, बारिश बर्फबारी से बढ़ी ठंड

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 20 मार्च 2026

प्रदेश में गुरुवार से रुक-रुक कर बारिश जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात व मैदानी जिलों में लगातार बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज भी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार इन जिलों में तेज बारिश, आंधी और तूफान का अनुमान है। अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड है। ऊपरी इलाकों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में 25 मार्च तक मौसम बामरिश की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में भी बारिश, आंधी और ठंड का असर जारी रहेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!