प्रदेश में बदला मौसम, देहरादून समेत नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट - Shaurya Mail

Breaking News

प्रदेश में बदला मौसम, देहरादून समेत नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

 प्रदेश में बदला मौसम, देहरादून समेत नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

उत्तराखंड में गुरुवार सुबह से मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी समेत नौ जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!