सिंगोली-भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से सोमवार को छोड़ा जाएगा पानी - Shaurya Mail

Breaking News

सिंगोली-भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से सोमवार को छोड़ा जाएगा पानी

 सिंगोली-भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से सोमवार को छोड़ा जाएगा पानी

उत्तराखंड(रुद्रप्रयाग),रविवार 28 जुलाई 2024

सिंगोली-भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से सोमवार सुबह साढ़े दस से लेकर दोपहर दो बजे तक सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा। सिल्ट फ्लैशिंग के लिए ऐसा किया जाना आवश्यक है।

सिंगोली-भटवरी जल विद्युत परियोजना के प्रबंधक ने बताया कि सिल्ट फ्लैशिंग को लेकर सभी गेटों से पानी छोड़ा जाना जरूरी है। जिस वजह से मंदाकिनी नदी का जल स्तर एवं जल प्रवाह और अधिक बढ़ेगा। ऐसे में उन्होंने मंदाकिनी नदी के आस-पास रह रहे लोगों को सचेत रहने की अपील की है। साथ ही अपने मवेशियों को भी नदी किनारे नहीं ले जाने की सलाह दी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!