भारतीय संस्कृति की झलक से निरंतर महक रहा है विरासत महोत्सव - Shaurya Mail

Breaking News

भारतीय संस्कृति की झलक से निरंतर महक रहा है विरासत महोत्सव

 भारतीय संस्कृति की झलक से निरंतर महक रहा है विरासत महोत्सव

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 02 नवंबर 2026

विरासत महोत्सव-2026 निरंतर बेहतरीन और भव्य गीत- संगीतों से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां अपने शाही मेहमानों को देता चला आ रहा है। आज इसी क्रम में विरासत सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत कैंब्रियन हॉल के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई खूबसूरत सूफियाना संगीत की बहुत ही मधुर प्रस्तुति रही।

कैम्ब्रियन हॉल के विद्यार्थियों ने इस सूफियाना संगीत की मनमोहक प्रस्तुति जैसे ही दी, तो विरासत की यह महफिल भर उठी और सभी झूमने लगे। इस केम्ब्रियन हॉल के 54 विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध सूफी गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ान के लोकप्रिय गीत ‘साँसों की माला’ को सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने दर्शकों को सूफियाना संगीत की भावपूर्ण धुनों से रूबरू कराया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी संगीत प्रतिभा और सामूहिक तालमेल का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रस्तुति में शामिल विद्यार्थियों के नाम क्रमशः राशि चौहान, ज़रिया मॉरिस, निष्ठा कपूर, काव्या सिंह, प्रियंशी कौंडल, काव्या जटवानी, अदिति सेमवाल, अंशिका राणा, सांझ आहूजा, ओस आहूजा, परिशि गोयल, अनन्या जैन, अगम्या गुप्ता, अर्चिषा मोगा, मानसी ठाकुरी, शिवांगी श्रेष्ठा, ज़हीन हयात, आदर्श कुमार, देव खट्टक, मिद्दत रहमान, राशि थापा, पल पुंडीर, शौर्य वीर, रिद्धिम मेहरा, प्रियांशु मिश्रा, शिवांश डंगवाल, दर्श खट्टक, अदिति, आरना अरोड़ा, सुहाना, संस्कृति थापा, मान्यता, मीत रावत, आरोही भट्ट, रितिशा पंवार, रियांशी, तनिष्का थापा, आकांक्षा, विभूषा, अवंतिका, किंजल, शिखर, युवराज रस्तोगी, कार्तिक, अक्ष गुप्ता, आँचल, आराध्या, सौरव आहूजा, मदन चड्ढा और हिमांशु रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!