विशाल किम्मी ने रेसलिंग में जीता गोल्ड मेडल - Shaurya Mail

Breaking News

विशाल किम्मी ने रेसलिंग में जीता गोल्ड मेडल

 विशाल किम्मी ने रेसलिंग में जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखंड(हरिद्वार),सोमवार 23 सितंबर 2024

पांचवीं उत्तराखंड राज्य खेल प्रतियोगिता में हरिद्वार जिलाधिकारी कार्यालय के एक पटल बाबू विशाल किम्मी ने गोल्ड मेडल जीता है। 20 सितम्बर से 27सितम्बर तक रूद्रपुर में राज्य ओलंपिक प्रतियोगिता चल रही है।

जिसमे रेसलिंग प्रतियोगिता में हरिद्वार डीएम कार्यालय के बाबू विशाल किम्मी ने गोल्ड मेडल जीता है।

किम्मी छात्र जीवन से ही रेसलिंग के शौकीन रहे हैं। लम्बे समय तक एसडीएम हरिद्वार कार्यालय से संबद्ध रहे किम्मी इन दिनों हरिद्वार जिलाधकारी कार्यालय में तैनात हैं, नौकरी के बावजूद विशाल ने अपना बचपन का शौक जारी रखा और रुद्रपुर में आयोजित राज्य खेल प्रतियोगिता में रेसलिंग में हिस्सा लिया और सभी को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। उनकी जीत पर क्लैक्टरेट कर्मचारी संघ ने उन्हें बधाई दी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!