शातिर चोर गिरफ्तार, माल बरामद - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

शातिर चोर गिरफ्तार, माल बरामद

 शातिर चोर गिरफ्तार, माल बरामद

शातिर चोर गिरफ्तार, माल बरामद

 

देहरादून,  सैन्य अधिकारी के बंद मकान में चोरी करने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया माल भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह हमाल निवासी सैनिक बस्ती कौलागढ़ द्वारा थाना कैंट पर आकर सूचना दी गयी कि वह अपने परिवार सहित 4 जुलाई को बाहर गये थे तथा उनके किराएदार भी अपने गांव जनपद अल्मोड़ा गये हुए थे। बताया कि जब वह 7 जुलाई को घर वापस आए तो देखा कि उनके मकान के ताले टूटे हुए हैं तथा उनके घर से अज्ञात चोर ने घर में रखे 3 सिलेंडर तथा कुछ शराब की बोतलें की चोरी कर ली गयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। चोर की तलाश में जटी पुलिस टीम को बीती देर रात सूचना मिली कि उक्त चोरी का आरोपी क्षेत्र में देखा गया है तथा वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान वीरपुर पुल के समीप से एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित क्षेत्री पुत्र भगत छेत्री निवासी डाकरा थाना कैंट बताते हुए उक्त चोरी में अपना हाथ बताया गया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 3 घरेलू सिलेंडर बरामद किये। दौराने पूछताछ आरोपी द्वारा बताया गया कि चोरी की गई शराब की बोतले उसने पी ली है। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!