मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

 मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तराखंड(खटीमा),शनिवार 24 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता के साथ त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही और शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण इस व्यवस्था के प्रमुख उद्देश्य हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री संतोष गौरव और फरजाना बेगम, नगर पंचायत नानकमत्ता के अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, अपर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!