उत्तराखंड को 100 मे.वा. विशिष्ट विद्युत आवंटन - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड को 100 मे.वा. विशिष्ट विद्युत आवंटन

 उत्तराखंड को 100 मे.वा. विशिष्ट विद्युत आवंटन

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 02 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केन्द्र सरकार से उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से 100 मे.वा. विद्युत का विशिष्ट आवंटन किया गया है। यह आवंटन इस माह 04 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए किया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का आभार जताया है।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने पिछले माह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से भेंट कर राज्य में विद्युत उत्पाद एवं आपूर्ति से संबंधित विषयों पर चर्चा की थी और राज्य को केन्द्रीय पूल से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपेक्षा की थी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!